कोहली हो तुम, वैभव को चिढ़ाने वाले अयूब पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का गुस्सा

सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बेबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया था। इसको लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उनको लताड़ लगाई है। वैभव को आउट करने के बाद सईम अयूब ने उन्हें चिढ़ाते हुए बच्चे को झूला-झुलाने जैसे स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो और सेलिब्रेशन को लेकर कोई विवाद ना हो, ऐसा ना हुआ है और ना भविष्य में होगा। एशियन गेम्स के फाइनल में भी सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल कर दिया। दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से वैभव और अभिषेक ने अपने स्टाइ में धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों 13 गेंद में 28 रन जोड़ चुके थे। तभी सईम अयूब की गेंद को रिवर्स शॉट खेलने के चक्कर में वैभव ने विकेटकीपर उस्मान को कैच दे दिया। वैभव 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव को आउट करने के बाद सईम अयूब ने उन्हें चिढ़ाते हुए बच्चे को झूला-झुलाने जैसे स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

saim ayub vs vaibhav sooryavsnhi

सईम अयूब और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X/AI)

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई लताड़

सईम अयूब का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज तनवीर अहमद ने अयूब की आलोचना करते हुए कहा कि ये क्या तरीका है। बेबी स्टाइल क्यों बना रहे हो, वो बच्चा है। उसने मार-मार कर बुरा हाल किया हुआ है। आपकी क्या परफॉर्मेंस है? तनवीर यहीं नहीं रुके उन्होंने युवा खिलाड़ियों के व्यव्हार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा 'आपलोग कोई विराट कोहली या एडम गिलक्रिस्ट नहीं हैं। आपलोग कोई बहुत बड़े सुपरस्टार नहीं हैं। इतने बड़े बॉलर नहीं और चश्मा पहनकर गेंदबाजी कर रहे हैं। साद मसूद पहला मैच खेल रहा है और चश्मा लगाकर बॉलिंग कर रहा है। कौन हो आपलोग भाई? आप यंग्स्टर हो भाई।

End of Feed