Tanmay Agarwal Hit Fastest 300: तन्मय अग्रवाल ने रचा इतिहास, कायम किया प्रथम श्रेणी में सबसे तेज तिहरे शतक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 26, 2024, 08:36 PM IST

Tanmay Agarwal Fastest Triple Century in First Class Cricket: हैदराबाद के बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 147 गेंद में तिहरा शतक जड़कर सबसे तेज तिहरे शतक का नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है।(Hyderabad Tanmay Agarwal Fastest Triple Century in Ranji Trophy)

Hyderabad Tanmay Agarwal Fastest Triple Century in Hindi : हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नया इतिहास रच दिया। तन्मय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तन्मय अग्रवाल ने 147 गेंद में तिहरा शतक 20 छक्कों की मदद से पूरा किया। वो दिन का खेल खत्म होने पर 160 गेंद में नाबाद 323 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी के दौरान उन्होंने 33 चौके और 21 छक्के जड़े। हैदराबाद ने दिन का खेल खत्म होने तक 59 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 529 रन बना लिए हैं।

Tanmay Agarwal

तन्मय अग्रवाल(साभार BCCI Domestic)

पहले विकेट के लिए हुई 449 रन की साझेदारी

End of Feed