T20 World Cup, ENG vs USA Preview: आज इंग्लैंड को अमेरिका पर बड़ी जीत दर्ज करनी ही होगी, जानिए इस मैच के समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2024, 06:30 AM IST

T20 World Cup 2024 Today, ENG vs USA Preview: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए ग्रुप-स्टेज के बाद अब एक बार फिर पेचीदा स्थिति खड़ी हो गई है। आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच में उसे अमेरिका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी अगर उन्हें सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत करनी हैं। यहां जानिए इस मैच के समीकरण।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024, सुपर-8 राउंड
  • आज इंग्लैंड और अमेरिका का होगा मुकाबला
  • इंग्लैंड को यूएसए पर दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

Today In T20 World Cup 2024, ENG vs USA Preview: गत चैंपियन इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में अगर अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे अमेरिका के खिलाफ आज होने वाले सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और ऐसे में उसके ‘पावर हिटर’ की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इंग्लैंड के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए और इस मैच में हार के कारण उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया।

ENG vs USA Match Preview Today

इंग्लैंड-यूएसए मैच प्रिव्यू

वेस्टइंडीज की अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत से इस ग्रुप में सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ रोमांचक हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में इंग्लैंड को अपने नेट रन रेट में सुधार करने के लिए अमेरिका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप दो में अपने दोनों मैच जीते हैं और वह अभी शीर्ष पर काबिज है लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की जीत से समीकरण बदल सकते हैं। तीनों टीम में अभी वेस्टइंडीज का नेट रन रेट बेहतर है।

End of Feed