T20 World Cup 2026: भारत के साथ तनाव के बीच बीसीबी ने आईसीसी दल के सामने रखी नई मांग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ राजनीतिक तनाव के बीच टी20 विश्व कप विवाद को सुलझाने के लिए ढाका पहुंचे आईसीसी के दो सदस्यीय दल के सामने एक और मांग रख दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को आईसीसी से कहा कि भारत की बजाय श्रीलंका में खेलने के लिये टी20 विश्व कप में उसे ग्रुप बी में आयरलैंड की जगह शामिल कर दिया जाये। बांग्लादेश ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ है और उसे लीग मैच कोलकाता तथा मुंबई में खेलने हैं। आयरलैंड ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ है जिसे अपने मैच कोलंबो और पल्लेकेले में खेलने हैं।

T20 World Cup Trophy

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (फोटो क्रेडिट ICC)

आईसीसी की दो सदस्यीय टीम भारत में सुरक्षा इंतजामात को लेकर बीसीबी को आश्वस्त करने के लिये ढाका में थी। टीम में इवेंट और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस महाप्रबंधक गौरव सक्सेना और इंटीग्रिटी ईकाई के महाप्रबंधक एंड्रयू एफग्रेव शामिल हैं। बीसीबी ने आईसीसी प्रतिनिधियों से मिलने के बाद एक बयान में कहा,'बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।' एफग्रेव बैठक में मौजूद थे जबकि सक्सेना बांग्लादेश का वीजा समय पर नहीं मिल पाने के कारण ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

End of Feed