T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज के कप्तान ने विश्व कप में विजयी आगाज के बाद की पापुआ न्यू गिनी की तारीफ

टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ विजयी आगाज करने के बाद कड़ी चुनौती देने वाली विरोधी टीम की जमकर तारीफ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज ने की टी20 विश्व कप में विजयी शुरुआत
  • पापुआ न्यू गिनी को दी 5 विकेट से मात
  • 137 का विजयी लक्ष्य हासिल करने में विडीज के छूटे पसीने

जॉर्जटाउन (गयाना): दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी को 5 विकेट मात देकर विजयी शुरुआत की। गयाना के जॉर्जटाउन में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पापुआ न्यू गिनी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे हासिल करने में विंडीज की टीम के पसीने छूट गए। 16 ओवर में 97 रन पर 5 विकेट वेस्टइंडीज ने गंवा दिए थे। लेकिन अंत में रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल दम दिखाते हुए 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विंडीज को 5 विकेट से जीत दिला दी।रोस्टन चेज 42 और आंद्रे रसेल 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

Rovman Powell

रोवमैन पॉवेल(साभार T20 World Cup)

पीएनजी ने किया शानदार प्रदर्शन

विश्व कप में विजयी शुरुआत करने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कड़ी टक्कर देने वाले पापुआ न्यू गिनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली। पॉवेल ने मैच के बाद कहा,'इस प्रदर्शन का श्रेय पीएनजी को दिया जाना चाहिए। उनकी योजना सरल थी और उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। एक बॉलिंग यूनिट के रूप में हम और मजबूत होना चाहते हैं। जब से मैं टीम का कप्तान बना हूं हमारी 70-80 प्रतिशत टीम एक साथ खेल रही है। '

End of Feed