T20 World Cup 2024 Team India Squad: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। भारतीय टीम 15 खिलाड़ियों का चयन करेगी जिसे लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर लगातार बैठक कर रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से टीम के स्क्वॉड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कुछ चर्चाएं जो चयनकर्ताओं के बीच हुई हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वॉड (फोटो- ICC)
रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर की रेस में संजू सैमसन, ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच टक्कर है। इन तीनों में से केवल 2 का चयन किया जाना है। इसमें फिलहाल राहुल और पंत आगे चल रहे हैं। ऐसे में संजू सैमसन को एक बार फिर से निराशा हाथ लग सकती है।
चहल को लेकर बातचीत
आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे युजवेंद्र चहल को लेकर सभी सकारात्मक हैं। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2023 में खेला था।
कोहली की जगह पक्की, रिंकू को लेकर हो रही चर्चा
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया में चेज मास्टर विराट कोहली की जगह पक्की मानी जा रही है। हालांकि कोहली के आने से रिंकू की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि विराट प्लेइंग 11 में होते हैं तो रिंकू को खिलाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि ज्यादातर सिलेक्टर्स रिंकू के पक्ष में हैं लेकिन फिर भी टीम में चयन पर संशय मंडरा रहा है।
शुभमन गिल को नहीं मिलेगी जगह
भारतीय टीम के युवा सितारे शुभमन गिल ना ही आईपीएल 2024 में और ना ही टी20 इंटरनेशनल में अपनी कुछ खास छाप छोड़ पाए हैं ऐसे में उन्हें टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है। गिल की जगह यशस्वी को मौका दिया जा सकता है।
