Team India Selection: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, जानिए संभावित 15 नाम

Team India Selection: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2 जून से 29 जून तक होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। फैंस को एक ऐसी टीम का इंतजार है जो 2007 के वर्ल्ड की सफलता को दोहरा सकें।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड की घोषणा
  • अजीत अगरकर और रोहित शर्मा की मुलाकात
  • इन 15 खिलाड़ियों की लग सकती है लॉटरी

Team India Selection: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी है। 2 जून से शुरू हो रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले सबकी नजर बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल है कि कौन वो 15 खिलाड़ी होंगे जो वर्ल्ड कप का टिकट कटवाएंगे। मौजूदा वक्त में टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ इतनी सॉलिड है कि एक पोजिशन पर खेलने के लिए कई खिलाड़ी लाइन में लगे हैं। केवल विकेटकीपर की बात करें तो केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी का नाम चर्चा में है।

t20 world cup squad 2024

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड (साभार-X)

कई खिलाड़ियों की किस्मत है दांव पर

End of Feed