T20 World Cup से बाहर नहीं हुआ है ऑस्ट्रेलिया, जानें अफगानिस्तान,बांग्लादेश और कंगारुओं के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण

भारत के खिलाफ सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में 24 रन के अंतर से हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। जानिए अब कैसा है अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने कर ली है सेमीफाइनल में एंट्री
  • अफगानिस्तान-बांग्लादेश के मुकाबले पर है सबकुछ निर्भर
  • अफगानिस्तान के लिए है करो या मरो का मुकाबला

सेंट लुसिया: भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में 24 रन के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश कर लिया। जहां गयाना में 27 जून को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। साल 2022 में भी भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई थी। जिसमें टीम इंडिया को 10 विकेट अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम की भारत के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की आस खत्म नहीं हुई है। उसकी किस्मत की चाबी अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले सुपर-8 दौर के आखिरी मुकाबले पर निर्भर हो गई है। अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सबसे प्रबल है। वहीं बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम किंतु-परंतु के जाल में उलझे हुए हैं। आइए जानते हैं कैसा है इन तीनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का गणित?

End of Feed