IND vs IRE: हिटमैन के सामने गेल भी फेल, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली 37 गेंद में 52 रन की पारी
  • इस दौरान रोहित ने जड़े 4 चौके और 3 छक्के
  • बने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

न्यूयॉर्क: टीम इंडिया के कप्तान और आतिशी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने जीत के लिए 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंद में 52 रन का पारी खेली और 10 ओवर में 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 140.54 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी के दौरान हिटमैन ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

इंटरनेशन क्रिकेट में पूरे किए 600 छक्के

रोहित ने जैसे ही अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान तीसरा छक्का जड़ा वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित पहले से ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 3 छक्के जड़कर अपने रिकॉर्ड में चार चांद लगा लिए। रोहित ने अपने करियर के 473वें मैच की 499वीं पारी में हासिल की। रोहित ने 262 वनडे में 323, 59 टेस्ट में 84 और 152 T20I मैच में 193 छक्के जड़े हैं।

End of Feed