T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का न्यूयॉर्क में आनन-फानन में बदला होटल, जानिए क्या है मामला?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टीम होटल पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी द्वारा आईसीसी से शिकायत किए जाने के बाद आनन-फानन में बदला गया। जानिए क्या है होटल बदले जाने की वजह?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम गुरुवार को मेजबान अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करने जा रही है। लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान का टीम होटल पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के दखल के बाद आनन-फानन में बदला गया।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार PCB)

पीसीबी अध्यक्ष ने आईसीसी से शिकायत करते हुए कहा था कि उनकी टीम का होटल न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से दूर है। टीम को वहां पहुंचने में 90 मिनट का वक्त लगता है। ऐसे में आईसीसी ने पीसीबी की मांग को स्वीकार किया और उन्हें स्टेडियम करीब होटल दे दिया। जहां पाकिस्तानी टीम अमेरिकी के खिलाफ मुकाबले से पहले पहुंच चुकी है। अब पाकिस्तानी टीम की स्टेडियम से दूरी 5 मिनट की रह गई है।

End of Feed