PAK vs IRE Match Highlights: आयरलैंड के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीता पाकिस्तान, जीत के साथ किया टूर्नामेंट का अंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बड़ी मुश्किल से आयरलैंड को मात देकर टी20 विश्व कप 2024 के अभियान का अंत जीत के साथ करने में सफल रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने अपने आखिरी मुकाबले में दी आयरलैंड को मात
  • जीत के लिए 107 रन के लक्ष्य को 7 गेंद और 3 विकेट रहते किया हासिल
  • पाकिस्तान ग्रुप ए में 2 जीत और 2 हार के साथ रहा तीसरे पायदान पर

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीत हासिल हुई। 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने में पाकिस्तानी टीम का हालत पतली हो गई। 62 रन पर पाकिस्तान ने 6 विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम एक छोर संभाले रहे और 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहीन अफरीदी के साथ अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराकर पवेलियन वापस लौटे। शाहीन अफरीदी ने छक्का जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई। बाबर 32(34) और शाहीन 13(5) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

Pakistan vs Ireland

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड

32 रन पर आयरलैंड ने गंवा दिए थे 6 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शाहीन अफरीदी ने कहर बरपाते हुए पहले ही ओर में आयरिश टीम को दो झटके देकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने भी दूसरे छोर से भी हल्ला बोल दिया। पॉवरप्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए आयरलैंड का स्कोर 6.3 ओवर में 6 विकेट पर 32 रन कर दिया था।

End of Feed