T20 World Cup 2024, NZ vs AFG Pitch Report And Guyana Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 14वें मुकाबले न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। शनिवार को ग्रुप सी का ये मुकाबला गयाना के प्रेविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम की कमान केन विलियमसन(Kane Williamson) के हाथों में है जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट में अबतक केवल एक बार भिड़ंत हुई है जिसमें बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी थी। ऐसे में शनिवार को जब दोनों टीमों के बीच आमना सामना होगा तो सीधी टक्कर अफगानिस्तान के स्पिनर्स और कीवी बल्लेबाजों के बीच होगी। ये न्यूजीलैंड का पहला और अफगानिस्तान का दूसरा मुकाबला है। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान दोनों का आमना सामना होगा जानिए कैसा रहेगा गयाना के मौसम और प्रोविडंस स्टेडियम की पिच का हाल?
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, टी20 विश्व कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट
कैसा रहेगा गयाना का मौसम (Guyana Weather Today)
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला शनिवार को गयाना में स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे(भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे) से खेला जाएगा। इस दौरान तापमान 28 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन बारिश की 7 प्रतिशत तक है। मौसम में उमस भी 80 से 86 प्रतिशत तक है। ऐसे में बारिश थोड़ा बहुत खलल मैच के दौरान डाल सकती है। ऐसे में मैच में ओवरों में कटौती हो सकती है।
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच गयाना की पिच रिपोर्ट (NZ vs AFG Pitch Report)
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। गयाना की पिच का मिजाज थोड़ा धीमी है जो स्पिनर्स के लिए मददगार होता है। उस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। साल 2022 के बाद से इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में 27 में 19 मैच चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं। मौजूदा विश्व कप में भी यहां अबतक खेले गए तीनों मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है। पहली पारी का औसत स्कोर 184 रन है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (NZ vs AFG Squad)
टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad for T20 World Cup 2024):
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। रिजर्व: बेन सियर्स।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Squad for T20 World Cup 2024):
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।
अफगानिस्तान: रिजर्व: सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी।
