T20 World Cup 2024: तय हुई आठ टीमें, ऐसा है सुपर-8 राउंड के मैचों का पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup 2024, Super 8 Round Full Schedule: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड में जानिए पहुंची हैं कौन-कौन सी टीमें? कब शुरू होंगे दूसरे दौर मुकाबले ऐसा है टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 दौर का पूरा कार्यक्रम, जानें भारत समेत हर टीम के मैच की तारीख और वेन्यू।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर-8 राउंड की टीमें हुई तय
  • हर टीम खेलेगी 3 मैच
  • जानें कब और किस दिन होंगे सारे मुकाबले

T20 World Cup 2024, Super 8 Round Full Schedule: टी20 विश्व कप के लीग दौर की समाप्ति से पहले ही सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली आठ टीमों के नाम का फैसला हो गया। बांग्लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में एंट्री करने वाली आखिरी टीम मिली। नेपाल को मात देकर बांग्लादेश ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका के बाद सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। ग्रुप ए से भारत और अमेरिका, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-8 राउंड में पहुंची हैं।

T20 World Cup 2024: तय हुई आठ टीमें, ऐसा है सुपर-8 राउंड के मैचों का पूरा कार्यक्रम

चार-चार टीमों के हैं सुपर-8 राउंड में दो ग्रुप

सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली 8 टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम को जगह मिली है। वहीं दूसरे ग्रुप में अमेरिका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। सुपर-8 राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। सुपर-8 राउंड में कुल 12 मैच खेले जाएंगे।

End of Feed