T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह ने की टी20 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत, तोड़ा भुवी का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया।

न्यूयॉर्क: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में धमाकेदार शुरुआत की। बुमराह के हाथ में कप्तान रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में गेंद थमाई। ऐसे में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए आयरिश बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह(साभार BCCI)

टी20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

इसके साथ ही बुमराह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर में फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। बुमराह के नाम टी20आई क्रिकेट में 11 मेडन ओवर दर्ज हो गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर मेडन फेंके थे। इस सूची में 5 मेडन ओवर के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

End of Feed