LIVE

Rohit Sharma Press Conference Highlights: रोहित-अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस समाप्त, प्लेइंग 11, रिंकू सिंह और केएल राहुल से जुड़े सवाल पर दिया ये जवाब

Rohit Sharma Press Conference Highlights: रोहित-अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस समाप्त, प्लेइंग 11, रिंकू सिंह और केएल राहुल से जुड़े सवाल पर दिया ये जवाब
रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस Rohit Sharma And Ajit Agarkar Press Conference Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बीसीसीआई की चयन समिति ने टीम इंडिया चुन ली है। भारत ने दो दिन पहले 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस सबसे बड़े टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरने जा रही है। आज कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मीडिया से बातचीत में टीम सेलेक्शन पर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। अजीत अगरकर और रोहित शर्मा की बीसीसाआई के ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। नीचे पल-पल की अपडेट देखी जा सकती है।

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ा सवाल रिंकू सिंह को बाहर किए जाने को लेकर होगा। रिंकू का परफॉर्मेंस शानदार रहा था और उन्हें फिलहाल केवल रिजर्व में रखा गया है। रिंकू को टॉप 15 से बाहर रखने को लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
May 2, 2024 | 05:50 PM IST

rohit sharma press conference today live: रोहित-अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस समाप्त

रोहित-अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस समाप्त हो गई है।
May 2, 2024 | 05:44 PM IST

rohit sharma press conference today live: अश्विन-सुंदर को क्यों नहीं मिली जगह

टीम के कांबिनेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि 'अभी कॉम्बिनेशन क्यों जानना है आपको, 5 जून को मैच है हम तब बताएंगे। हमने इस बारे में बहुत चर्चा की है। ऑफ स्पिनर टीम में नहीं है ये सही है। वॉशिंगटन को खेलने का मौका नहीं मिला है। अश्विन और अक्षर के बीच में हमें चुनाव करना था। अश्विन ने भी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टी20 में नहीं खेला है। दो बांए हाथ के स्पिनर हमारे लिए अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में हमने उनके पुराने प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें चुना है। वो अनुभवी खिलाड़ी हैं और लंबे समय से खेल रहे हैं।'
May 2, 2024 | 05:42 PM IST

rohit sharma press conference today live: क्या शिवम दुबे करेंगे गेंदबाजी?

शिवम दुबे के रोल को लेकर भी रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि 'शिवम ने आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की है लेकिन वो एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं वो जानते हैं कि गेंदबाजी कैसे करनी है। उनके पास वो कौशल है जो टी20 क्रिकेट में सफल होने के लिए चाहिए। वो गेंदबाजी कर सकते हैं। हार्दिक के साथ भी ऐसा है वो लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में ऑलराउंडर की भूमिका अहम होती है। वो गेंदबाजी बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी योगदान दें।'
May 2, 2024 | 05:46 PM IST

rohit sharma press conference today live: विराट कोहली पर रोहित का बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह को 15 में जगह न देने पर ही बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'विराट वो शानदार फॉर्म में वो अच्छा कर रहे हैं। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फर्क होता है। आईपीएल में खेलने के बाद भी आपको बहुत कुछ करना होता है। विराट कोहली अनुभवी खिलाड़ी हैं और अनुभव मायने रखता है। जब विश्व कप की बात करें वहां दबाव अलग होता है। वहीं अजीत अगरकर ने बताया कि ये सबसे मुश्किल निर्णय में से एक था।
May 2, 2024 | 05:39 PM IST

rohit sharma press conference today live: चार स्पिनर चाहते थे रोहित

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि 'मैं चार स्पिनर चाहता था। हमने वहां बहुत क्रिकेट खेली है। मैंच वहां सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इसमें बहुत सारी तकनीकी चीजें जुड़ी है। मैं वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद ही इस बारे में विस्तार से बचा सकूंगा। मैं चार स्पिनर चाहता था। तीन तेज गेंदबाज हैं हमारी टीम में। चौथे पेसर हार्दिक पांड्या होंगे। जडेजा और अक्षर ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। ऐसे में विरोधी टीम के आधार पर हम टीम का चयन कर सकते हैं।'
May 2, 2024 | 05:36 PM IST

rohit sharma press conference today live: क्या हार्दिक पांड्या का फॉर्म बनेगा परेशानी ?

हार्दिक पांड्या के फॉर्म को लेकर अजीत आगरकर ने कहा, वो लंबे ब्रेक के बाद लौटा है। वो अच्छा कर रहा है उसने मुंबई के लिए सभी मैच खेले हैं। उपकप्तान को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उनकी फिटनेस हमारे लिए अहम थी और वो आईपीएल में अच्छा कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी टीम को बहुत से विकल्प मुहैया कराती है।
May 2, 2024 | 05:33 PM IST

rohit sharma press conference today live: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर किए गए सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की पिचें कैसी होगी और कंडीशन कैसी होगी इस लिहाज से फाइनल टीम का चयन किया जाने वाला है। हम टीम में ऐसे खिलाड़ियों को चाहते थे जो कि मिडल ओवर्स में अच्छे से हिट कर सकें।
May 2, 2024 | 05:31 PM IST

rohit sharma press conference today live: आईपीएल से पहले ही तय थे खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने ये साफ कर दिया कि टीम का सिलेक्शन आईपीएल के परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि टूर्नाेमेंट से पहले ही टीम लगभग तय थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमें देखना था जो कि आईपीएल के दौरान हो गया।
May 2, 2024 | 05:28 PM IST

rohit sharma press conference today live: रोहित को टी20 में क्यों दिया गया था आराम

रोहित शर्मा ने पिछले साल कई टी20 मैच मिस करने पर कहा कि' पहले आपने देखा होगा कि हमने फॉर्मेट को प्रायोरिटी दी है। जो टूर्नामेंट होता है उसी आधार पर सिलेक्शन होता है। हम टी20 विश्व कप के लिए गए थे तब बहुत सारे वनडे मैच खेल रहे थे। हम लगातार टेस्ट मैच खेल रहे थे। तब हमने सिलेक्शन कमिटी में चर्चा की थी। तब हमने ये फैसला किया था कि किसे कब आराम देना है।
May 2, 2024 | 05:24 PM IST

bcci press conference live: केएल राहुल को क्यों नहीं मिली जगह

केएल राहुल बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वो टॉप पर बैटिंग कर रहे हैं। हमें मध्यक्रम में बल्लेबाजी चाहिए था। पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए हमने इस लिहाज से चयन किया है। हमने ये नहीं देखा कि बेहतर कौन है।
May 2, 2024 | 05:25 PM IST

BCCI Press Conference Live: रोहित-अगरकर दे रहे हर सवाल के जवाब

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। वे टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल के जवाब दे रहे हैं।
May 2, 2024 | 05:22 PM IST

Rohit Sharma Press Conference Live: रोहित-अगरकर का इंतजार जारी

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस का इंतजार जारी है।
May 2, 2024 | 05:21 PM IST

Rohit Sharma Press Conference Live: बीसीसीआई ऑफिस पहुंचे रोहित

रोहित शर्मा बाीसीसीआई के ऑफिस पहुंच गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होने वाली है।
May 2, 2024 | 05:22 PM IST

Rohit Sharma Press Conference Live: 8 मिनट में शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस 8 मिनट में शुरू होने वाली है।
May 2, 2024 | 05:22 PM IST

Rohit Sharma Press Conference Live: बीसीसीआई ऑफिस पहुंचे अजीत अगरकर

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर बीसीसीआई के ऑफिस पहुंच गए हैं। वे रोहित के साथ जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने वाले हैं।
May 2, 2024 | 05:22 PM IST

Rohit Sharma Press Conference Live: केएल राहुल को नहीं मिली जगह

केएल राहुल को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। उसे लेकर भी रोहित शर्मा और अजीत अगरकर भी जवाब दे सकते हैं।
May 2, 2024 | 03:51 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी कांफ्रेंस

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर थोड़ी देर में सारे सवालों के जवाब के लिए सामने आने वाले हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप के चयन पर खुलकर बात करने वाले हैं।
May 2, 2024 | 03:33 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: प्लेइंग 11 को लेकर मिल सकता है हिंट

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर टी20 वर्ल्ड कप में प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर भी जल्द ही ऐलान कर सकते हैं।
May 2, 2024 | 03:23 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: कितनी बजे शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत दोपहर 3:45 पर होने वाली है।
May 2, 2024 | 03:20 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: रोहित-अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस ऐसे देखें लाइव

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कांफ्रेंस को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।
May 2, 2024 | 02:41 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: रिंकू सिंह को लेकर चर्चा

रिंकू सिंह को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि उनको मुख्य टीम में जगह क्यों नहीं दी गई है। इस पर भी सवाल आज दागे जा सकते हैं।
May 2, 2024 | 01:21 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: कुछ ही समय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कुछ ही समय में मीडिया से मुखातिब होंगे।
May 2, 2024 | 01:19 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: भारत का पहला मैच कब?

टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा।
May 2, 2024 | 03:50 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: विश्व कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
May 2, 2024 | 01:17 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष हैं जिन्होंने विश्व कप के लिए टीम पर अपनी मुहर लगाई है।
May 2, 2024 | 01:15 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: टी20 विश्व कप 2024

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रहा है जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है।
May 2, 2024 | 01:15 PM IST

Rohit Sharma-Ajit Agarkar PC LIVE: टीम सेलेक्शन पर सवाल-जवाब

आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अजीत अगरकर टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।