IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: चोकर्स का टैग हटाने टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, क्या खत्म होगा भारत का खिताबी सूखा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 08:24 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस में खेला जाएगा। आइए जानते हैं खिताबी मुकाबले से जुड़ी अहम और जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़त
  • भारतीय टीम की होगी 11 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने पर नजर
  • एडेन मार्करम की टीम पहली बार जीतना चाहेगी वर्ल्ड चैंपियन का खिताब

ब्रिजटाउन (बारबाडोस): रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम शनिवार को जब टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने पिछले 10 साल से अधिक के वैश्विक खिताबी सूखे को खत्म करने की चुनौती होगी। अपने फाइनल तक के अभियान में दोनों टीमें अजेय रही हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंटों के कई फाइनल मैचों को खेलने के अनुभव के कारण भारत का पलड़ा भारी होगा। दक्षिण अफ्रीका 1998 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

Indian vs South Africa T20 World Cup 2024 Final Match Preview

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 विश्व कप 2024 फाइनल मैच प्रीव्यू

पहली बार फाइनल में पहुंचा है द. अफ्रीका

टूर्नामेंट में भारत का अभियान पिछले साल घरेलू वनडे विश्व कप के समान ही रहा है, जहां वे फाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया था। भारत यहां भी अब तक सर्वश्रेष्ठ टीम रहा है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार उनके सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती नहीं है। दक्षिण अफ्रीका की आईसीसी स्पर्धाओं में एकमात्र जीत 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (उस समय इसका नाम आईसीसी नॉक-आउट ट्रॉफी था) में हुई थी। टीम ‘चोकर्स’ के अपने तमगे को पीछे छोड़कर फाइनल में पहुंची है और वे खिताबी मुकाबले में भी इस तमगे को धत्ता बताने की कोशिश करेंगे।

End of Feed