टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर देश भर में गजब का उत्साह, रोहित-कोहली का पोस्टर लेकर हवन कर रहे फैंस

T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर मुंबई से लेकर कानपुर तक भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच जोश देखने को मिल रहा है। फैंस अपनी टीम को आईसीसी ट्रॉफी जीतते देखना चाहते है और इसके लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार हैं। प्रशंसक भक्त बन गए हैं और भगवान से टीम की जीत की दुआं मांग रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-द.अफ्रीका के बीच मैच
  • भारतीय फैंस में गजब का उत्साह
  • देश भर में हो रहे यज्ञ और हवन

T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और खिताबी मुकाबले में भारत और द.अफ्रीका की टीम एक दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का भारत में भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सात महीने में लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

indian fans

भारतीय फैंस (AP/Screengrab/ANI)

अपनी टीम को जिताने के लिए पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। प्रशंसक भक्त बन गए हैं और भगवान से टीम की जीत की दुआं मांग रहे हैं। देश भर से क्रिकेट प्रेमियों के वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि भारत और द.अफ्रीका के बीच इस खिताबी मुकाबले का भारतीय फैंस के बीच महत्व दर्शाता है। पिछले साल जब नवंबर में भारत को हार मिली थी तो सभी फैंस का दिल टूट गया था ऐसे में उनके जख्मों पर अब एक आईसीसी ट्रॉफी ही मरहम लगा सकती है।

End of Feed