T20 World Cup 2024, BAN vs NEP: बांग्लादेश के लिए नेपाल के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2024, 05:54 PM IST

नजमुल हसन शंतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम पड़ोसी नेपाल के खिलाफ मुकाबले में सुपर-8 राउंड की टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जानिए इस मुकाबले से जुड़े जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेपाल और बांग्लादेश के बीच होगी भिड़ंत
  • बांग्लादेश के लिए है ये करो या मरो का मुकाबला
  • नेपाल से मिलेगी बांग्लादेश को कड़ी टक्कर

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट): बांग्लादेश अपने कमजोर पक्षों को काबू में रखकर नेपाल के खिलाफ सोमवार को होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में जीत दर्ज करके सुपर आठ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेगा। बांग्लादेश के चार अंक हैं और उसका अगले दौर में पहुंचना लगभग तय है लेकिन उसे नेपाल से सतर्क रहने की जरूरत है जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Bangladesh vs Nepal Match Preview

बांग्लादेश बनाम नेपाल, टी20 विश्व कप 2024 मैच प्रीव्यू

नेपाल नहीं खोल पाया है अबतक जीत का खाता

नेपाल की टीम भले ही अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और सुपर 8 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन जिस तरह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक समय उलटफेर करने की स्थिति में पहुंच चुकी थी, उससे उसके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। बांग्लादेश अगर इस मैच में बड़े अंतर से हार जाता है और नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करती है तो फिर समीकरण बदल जाएंगे। वैसे इसकी संभावना कम है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में कुछ चौंकाने वाले परिणाम आए हैं।

End of Feed