BAN vs NED: मैन ऑफ द मैच शाकिब अल हसन ने इन दो खिलाड़ियों को दिया बांग्लादेश की जीत का श्रेय

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2024, 12:51 AM IST

नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में बांग्लादेश की जीत का श्रेय मैन ऑफ द मैच बने शाकिब अल हसन ने युवा स्पिनर रिशाद हुसैन को दिया। जानिए शाकिब ने उनकी तारीफ में क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश ने दी नीदरलैंड को 25 रन से मात
  • शाकिब अल हसन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
  • रिशाद हुसैन ने चटकाए 33 रन देकर 3 विकेट

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट): अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में गुरुवार को नीदरलैंड पर बांग्लादेश की 25 रन की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया जिससे टीम की सुपर आठ में जगह बनाने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। बांग्लादेश के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने रिशाद हुसैन (33 रन पर तीन विकेट) और तास्किन अहमद (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

Rishad Hossain

राशिद हुसैन

134 रन बना सकी नीदरलैंड की टीम

नीदरलैंड की ओर से साइब्रांड एंगलब्रेट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए जबकि विक्रमजीत सिंह (26) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुस्ताफिजुर रहमान (12 रन पर एक विकेट), महमूदुल्लाह (छह रन पर एक विकेट) और तंजीम हसन साकिब (23 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया। बांग्लादेश ने इससे पहले मैन ऑफ द मैच शाकिब (नाबाद 64 रन, 46 गेंद, नौ चौके) के नाबाद अर्धशतक के अलावा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (35) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 48 और महमूदुल्लाह (25) के साथ पांचवें विकेट की 41 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 159 रन बनाए।

End of Feed