T20 World Cup 2024, AUS vs AFG Match Pitch Report, Weather: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, AUS vs AFG Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 सुपर-8 दौर के आठवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन के अर्नोस वेल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा किंग्सटाउन में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगी सुपर-8 राउंड में भिड़ंत
  • सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन में खेला जाएगा मुकाबला
  • अफगानिस्तान के लिए है करो या मरो वाला मैच

T20 World Cup 2024, AUS vs AFG Pitch Report And Kingstown St Vincent Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के आठवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। सुपर 8 राउंड के ग्रुप 1 का ये मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में है जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग दौर में 4 मैच में 4 जीत के साथ ग्रुप-बी में पहले पायदान पर रही थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-डी में 4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। दोनों टीमें का सुपर-8 राउंड का ये दूसरा मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को मात दी थी। वहीं अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से ये मुकाबला करो या मरो का है। अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं अफगानिस्तान का सफर सुपर-8 राउंड में ही थम जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस सुपर-8 राउंड के मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

AUS vs AFG, T20 World Cup 2024, Pitch and Weather Report

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट

आज कैसा रहेगा एंटिगा का मौसम (Kingstown St Vincent Weather Today)

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट विंसेंट की राजधानी किंग्सटाउन में खेले जाने वाले सुपर-8 मुकाबले के स्थानीय समयानुसार रात में 8 बजे(भारतीय समयानुसार सुबह 5:30) टॉस होगा साढ़े आठ बजे से खेल शुरू होगा। टॉस के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम में इस दौरान उमस 84 प्रतिशत तक रहेगी और बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है। रात दस बजे तक बारिश की संभावना 49 प्रतिशत तक जताई गई है। ऐसे में निश्चित तौर पर बारिश मैच में खलल डालेगी। दूसरी पारी में अगर पांच ओवर का भी खेल संभव हुआ तो मैच का परिणाम निकलना सुनिश्चित है।

End of Feed