IND vs PAK: महामुकाबले से पहले सचिन ने टीम इंडिया को दिया शाहीन का सामना करने का फॉर्मूला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 22, 2022, 07:04 PM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन शाह अफरीदी का सामना करने का फॉर्मूला दिया है।

मेलबर्न: शाहीन शाह अफरीदी दुनिया के सफेद गेंद के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि अगर भारतीय बल्लेबाजों को इस प्रतिभाशाली पाकिस्तानी बायें हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना है तो उन्हें उसे ‘स्ट्रेट’ खेलने की कोशिश करनी होगी।

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले सचिन ने टीम इंडिया को दिया शाहीन का सामना करने का फॉर्मूला

तेंदुलकर पाकिस्तान के वसीम अकरम के खिलाफ सीमित ओवर का क्रिकेट काफी खेल चुके हैं जो सर्वकालिक महान बायें हाथ के तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। तेंदुलकर से जब पूछा गया कि अगर वह अपने खेलने वाले दिनों में शाहीन जैसी प्रतिभा के गेंदबाज के खिलाफ खेले होते तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैंने अपना ध्यान इस तरह दिया ही नहीं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं उसका सामना नहीं करूंगा।'

End of Feed