Analysis: क्या रोहित शर्मा के अंदर बचा है पुराना क्लास? नए टेम्पलेट का दावा साबित हुआ बकवास

  • Written by: नवीन चौहानResearch by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 10:18 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नए टेम्पलेट से खेलने का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ और इस वजह से टीम इंडिया को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। खराब ओपनिंग टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट में परेशानी का सबब बनी रही।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से बुरी तरह हारकर टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गई। एक बार फिर भारतीय क्रिकेट प्रशंसको का अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनता देखने का सपना पूरा नहीं हो सका। 15 साल से भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत की बाट जोह रहे हैं लेकिन उनका इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा।

Rohit-Sharma

रोहित शर्मा( साभार AP)

टीम इंडिया बार-बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने से चूक रही है। साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से टीम इंडिया का सफर नॉकआउट दौर में ही थम रहा है। दो बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिला लेकिन साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मुंह की खानी पड़ी और खिताब हाथ नहीं लगा।

End of Feed