T20 World Cup 2022: टीमों के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला, इस टीम ने रखे सबसे पहले कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:30 AM IST

T20 World Cup 2022, Teams Arrival in Australia: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2022 में भाग लेने के लिए मेहमान टीमों का ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले इस देश की टीम ने रखे ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कदम।

KEY HIGHLIGHTS
  • नामीबिया बनी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाली पहली मेहमान टीम
  • आयरलैंड, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम का पहला जत्था भी पहुंचा
  • 16 अक्टूबर को श्रीलंका नामीबिया के मुकाबले के साथ होगा क्वालीफायर राउंड का आगाज

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के आगाज में अब तकरीबन15 दिन का वक्त बचा है। इसमें शिरकत करने के लिए टीमों का ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अफगानिस्तान, नामीबिया, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।

Afghanistan-Cricket-Team

16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से 8 टीमें क्वालीफायर दौर में भि़ड़ेंगी। इसके बाद 4 टीमों को सुपर-12 दौर में पहुंचने का मौका मिलेगा। क्वालीफायर दौर की शुरुआत 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच मुकाबले के साथ होगी।

End of Feed