India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match:पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में कैच छोड़कर विलेन बने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार अंदाज में टी20 विश्व कप डेब्यू किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह उतरे।
Image Credit: AP
एलबीडब्लू हुए बाबर आजम
अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर कहर बरपाते हुए पाकिस्तान के कप्तान बाहर आजम को एलबीडब्लू करके चलता कर दिया। फील्ड अंपायर ने बाबर को एबलीडब्लू करार दिया। बाबर ने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती दी लेकिन फैसला जस का तस रहा और बाहर को गोल्डन डक के साथ पवेलियन वापस भेज दिया।
