T20 World Cup:11 साल के युवा खिलाड़ी ने जीता कप्तान रोहित शर्मा का दिल, नेट्स पर कराई गेंदबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 02:02 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 11 साल के भारतीय मूल के बच्चे की गेंदबाजी से प्रभावित हुए और उसे नेट्स पर अपने सामने गेंदबाजी करने का मौका दिया।

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। टीम इंडिया सोमवार को ब्रिस्बेन में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में अपनी तैयारियों को परखने उतरेगी।

Drushil-Chauhan

टीम इंडिया पर्थ में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने के बाद ब्रिस्बेन पहुंच चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम को अभ्यास में मदद करने 11 साल का भारतीय मूल का एक युवा भारतीय खिलाड़ी पहुंचा। उसने कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी की और अपने सहज गेंदबाजी एक्शन से प्रभावित किया।

End of Feed