Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने आईसीसी T20i प्लेयर ऑफ द ईयर

Suryakumar Yadav ICC T20i Player of the year 2023: भारत के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम जोड़ ली है। वे आईसीसी टी20ई प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड लगातार दूसरी बार पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Suryakumar Yadav ICC T20i Player of the year 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक बड़ा सम्मान दिया है। भारत के विस्फोटक मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ T20I खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्टार बल्लेबाज 2023 में शानदार फॉर्म में था, उसने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगभग 150 की स्ट्राइकिंग और ज्यादातर 50 की औसत से रन बनाए।

Suryakumar Yadav ICC T20 player of the year

सूर्यकुमार यादव (फोटो- ICC)

सूर्यकुमार यादव ने 2023 में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 17 पारियों में 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए हैं। ये सूर्यकुमार यादव का दूसरा आईसीसी टी20ई प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें ये सम्मान मिला था।

End of Feed