ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार, गिल ने मारी ऊंची छलांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 04:34 PM IST

आईसीसी की टी20 रैकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा बदस्तूर जारी है वो दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले शुभमन गिल करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

दुबई: भारत के सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि शुभमन गिल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 30वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार 906 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले गिल कैरियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर हैं।

Surya-kumar-yadav

सूर्यकुमार यादव(साभार Suryakumar Yadav)

खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जमा चुके गिल वनडे में छठे और टेस्ट में 62वें स्थान पर हैं। विराट कोहली एक पायदान गिरकर 15वें स्थान पर हैं जबकि केएल राहुल दो पायदान नीचे 27वें और कप्तान रोहित शर्मा 29वें स्थान पर हैं । ईशान किशन तीन पायदान नीचे खिसककर 48वें स्थान पर आ गए हैं।

End of Feed