टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने बताया अपनी सफलता का फॉर्मूला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:53 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप से पहले अपनी सफलता का फॉर्मूला साझा किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि विश्व कप में अच्छे अभियान के लिए टीम को क्या करना होगा।

पर्थ: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने अभी तक के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी सफलता मिली है और उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में उनके पहले टी20 विश्व कप में अच्छे अभियान के लिये अहम चीज ‘प्रकिया और रूटीन’ का अनुकरण करना होगी।

Surya-kumar-Yadav

रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद इस बल्लेबाज ने कहा कि नेट पर उनका मुख्य ध्यान परिस्थितियों का आकलन करने पर लगा है। पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद सूर्यकुमार इस प्रारूप के आक्रामक खिलाड़ियों में से एक बन गये हैं जिससे वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये।

End of Feed