भारत के 360 डिग्री प्लेयर वनडे सीरीज में फेल, एक दो नहीं 3 बार हुए गोल्डन डक का शिकार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 22, 2023, 09:51 PM IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है। वह एक दो नहीं बल्कि लगातार तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। चेन्नई में खेले गए तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव एश्टन एगर की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले वह मिचेल स्टार्क का शिकार बने थे।

जिस सीरीज में मिचेल मार्श लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। रोहित अपना पसंदीदा पुल शॉट खेल रहे हैं यहां तक एश्टन एगर छक्के लगा रहे हैं, वहां भारतीय टीम का 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव एक रन के लिए तरस रहा है। वो भी एक दो मैच में नहीं बल्कि पूरे सीरीज में। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में जब टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से रन की दरकार थी, वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सामने गेंदबाज भले अलग था, लेकिन नतीजा वही, सूर्या तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें एश्टन एगर ने पवेलियन भेजा।

suryakumar yadav.

सूर्यकुमार यादव

तीन बार हुए गोल्डन डक का शिकार

इस सीरीज की बात करें तो यह तीसरा मौका है जब सूर्यकुमार यादव तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। पहले दो मैच की बात करें तो दोनों मैच में उन्हें तेज गेंदबाजी मिचेल स्टार्क ने अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

End of Feed