उन्होंने ना कहा हमने नहीं, भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर आई सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर चल रहे विवाद के बीच भारतीय कप्तान ने कैप्टन मीट पर अपनी राय रखी है। सूर्या ने बताया कि हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। जहां तक पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने की बात है तो उन्होंने मना किया है, हमने तो एशिया कप में 3 बार खेला था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर पहली प्रतिक्रिया दी है। सूर्या से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैच खेलने से उन्होंने मना किया हम लोगों ने नहीं। हमारी टिकटें बुक हो चुकी हैं और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं। भारत को 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी का सामना करना है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसकी सरकार ने मैच में हिस्सा नहीं लेने के लिए कहा है क्योंकि ’सुरक्षा चिंताओं’ के कारण भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

SURYAKUMAR YADAV

सूर्यकुमार यादव (साभार-ANI)

सूर्यकुमार ने यहां टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस मीट के दौरान कहा, ’’मुझे लगता है कि उनका फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है। काश मैं उनके फैसले ले पाता लेकिन यह उनका फैसला है। हम एशिया कप में भी खेले थे और हम उनके साथ तीन बार खेले थे।’’ विश्व कप शनिवार से शुरू हो रहा है और भारत उसी शाम अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा।

End of Feed