Hardik Pandya Replacement: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैच से बाहर हो गए हैं। वे टीम के साथ धर्मशाला ट्रेवल नहीं करेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने जारी की है। हार्दिक टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में उनके बाहर होने पर किसे मौका मिलेगा इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (फोटो- Instagram)
हार्दिक पंड्या बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टीम इंडिया में फिलहाल हार्दिक के अलावा शार्दुल ठाकुर ही तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं लेकिन वे पहले से ही प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। ऐसे में गेंदबाजी में उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल होगा।
हार्दिक की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी जगह
हार्दिक पांड्या टीम के लिए 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकताा है। वे हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में पहले भी इस पोजिशन पर खेल चुके हैं। सूर्या का वनडे में एवरेज भले ही कम हो लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में वे शानदार फॉर्म में नजर आए थे। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें शुरुआती मैच में ही प्लेइंग 11 में खिलाने की मांग की थी। ऐसे में उन्हें आखिरकार मौका मिल सकता है।
किशन को भी मिल सकता है मौका
वैसे तो हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव का नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है। लेकिन टीम इशान किशन को भी निचले क्रम में आकर रन बनाने का मौका दे सकती है। किशन ने आज तक छठे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की है हालांकि वे पांचवे नंबर पर बेहतरीन पारी खेल चुके हैं। किशन का फॉर्म अच्छा है ऐसे में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ किशन को नई पोजिशन पर ट्राय कर सकती है। कप्तान रोहित ने भी वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को किसी भी पोजिशव पर खेलने के लिए तैयार रहने को कहा था।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
