IPL 2023: मुंबई-कोलकाता मुकाबले के बाद 3 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, जानिए मैच रेफरी को नहीं आया क्या रास

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 16, 2023, 10:55 PM IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच के बाद एक नहीं तीन-तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। जहां मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर स्लो-ओवर रेट का जुर्माना लगा तो कोलकाता के कप्तान को भी लेवल 1 का दोषी पाया गया। यह मैच मुंबई ने 5 विकेट से जीता।

आईपीएल के 23वें मुकाबले में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी। खराब फॉर्म से जूझ रहे है सूर्या ने इस मैच में 25 गेंद पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। सूर्या की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा और गेंदबाजों ने इस स्कोर को सफलतापूर्व डिफेंड किया और मुंबई को बैक टू बैक जीत दिला दी। सूर्या की कप्तानी में सबकुछ ठीक घटना लेकिन स्लो-ओवर रेट में सूर्या गच्चा खा गए।

mi, kkr match

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव

सूर्या पर लगा जुर्माना

कोलकाता के खिलाफ मैच में स्लो-ओवर रेट के कारण मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में मुंबई की तरफ से पहली इस तरह की गलती है और आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।

End of Feed