ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद सूर्या ने दी ड्रेसिंग रूम स्पीच, फैंस बोले दिल जीत लिया

IND vs SA: साउथ अफ्रीका को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ड्रेसिंग रूम में एक विनिंग स्पीच दी। इस स्पीच में उन्होंने उन खिलाड़ियों का भी शुक्रिया कहा जिन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से सीरीज जीतने के बाद गदगद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में एक स्पीच दी। उन्होंने इस स्पीच ने न केवल खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया बल्कि इस दौरे पर आए उन खिलाड़ियों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया जिन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (92)

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

आसान नहीं विदेश आकर सीरीज जीतना

ड्रेसिंग रूम के अपने इस स्पीच में सूर्या ने जमकर टीम के साथियों की तारीफ की। उन्होंने कहा ' सबको पता है कि बाहर आकर सीरीज जीतना कितना चैलेंजिंग होता है? पिछली बार हमलोग आए थे यहां और 1-1 की बराबरी पर रह गए थे। 2-1 होने के बाद भी हम लोगों ने डिसाइड किया कि कैसे खेलना है और हमें लगता है कि सबने आगे आकर इस जिम्मेदारी समझी और इसे निभाया। यह सीरीज हमने एक टीम के तौर पर जीती है और इसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है।

End of Feed