ICC T20I Ranking: ताजा टी20 रैंकिंग का ऐलान, सूर्य सिंहासन पर बरकरार, बाकी खिलाड़ियों का ऐसा है हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 16, 2022, 03:26 PM IST

ICC T20I Rankings, Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और टी20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर मिस्टर 360 डिग्री के रूप में पहचान बना रहे सूर्यकुमार यादव ने ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना जलवा बरकरार रखा हुआ है। जानिए क्या है बाकी खिलाड़ियों की स्थिति।

ICC T20I Rankings: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में बेशक भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार भी रहा। इनमें सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे ऊपर रहा। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीता और लगातार आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में भी अपना दबदबा बनाया हुआ है।

Suryakumar_Yadav

टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर सूर्यकुमार यादव बरकरार (AP)

सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान अपनी कब्जा बरकरार रखा हुआ है। टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके सूर्यकुमार नंबर एक बल्लेबाज बने थे जिसमें उन्होंने पांच पारियों में तीन अर्धशतक जमाये। इससे उन्हें कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिंग अंक मिले। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 14 रन पर आउट होने के कारण इसमें दस अंक की गिरावट आई लेकिन उन्होंने शीर्ष स्थान कायम रखा।

End of Feed