T20i कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का पुराना वीडियो वायरल, बताया कैसे संभालेंगे टीम की कमान

Suryakumar Yadav reaction: सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20आई सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।इससे पहले हार्दिक पांड्या मेन इन ब्लू की अगुआई करने की दौड़ में थे। सूर्या के कप्तान बनने के बाद एक रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Suryakumar Yadav reaction: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में कप्तान कौन होगा इसे लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20आई सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।इससे पहले हार्दिक पांड्या मेन इन ब्लू की अगुआई करने की दौड़ में थे, लेकिन स्काई टी20आई नेतृत्व के लिए आश्चर्यजनक उम्मीदवार के रूप में उभरे। इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

surya

सूर्यकुमार यादव (फोटो- X)

सूर्या ने इससे पहले वनडे विश्व कप के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने भारतीय टीम को सीरीज 4-1 से जीतने में मदद की और नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में नंबर 1 आईसीसी बल्लेबाज को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव बहुत 'सरल' व्यक्ति हैं, 33 वर्षीय ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक पुराने वीडियो में अपनी कप्तानी का मंत्र बताया।

End of Feed