गुवाहाटी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की नई सनसनी बनकर उभरे सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने अपने टी20 विश्व कप से पहले अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गुवाहाटी में 22 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी खेली। अपना अर्धशतक 18 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से पूरा किया। वो युवराज सिंह के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।
Image Credit: AP
जड़ी अर्धशतकों की हैट्रिक और बने एक हजारीयह सूर्यकुमार का लगातार तीसरा और करियर का नौवां अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने तिरुवनंतपुरम में नाबाद 50 और हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की पारी खेली थी। सूर्या ने रविवार को करियर के 33वें मुकाबले की 31वीं पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। वो सबसे कम गेंदों एक हजार टी20 रन बनाने के मामले में पहले दुनिया में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
