IND vs BAN 1st T20: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में कप्तानी के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टी20 मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में कप्तानी करने के सवाल पर बड़ा गोलमोल जवाब दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में रविवार को खेला जाएगा पहला टी20
  • अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज
  • मयंक यादव को मिल सकता है टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका

ग्वालियर: भारतीय टीम की अगुवाई करने का लुत्फ उठा रहे सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को संकेत दिया कि वह निकट भविष्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम आदर्श रूप से सूर्यकुमार को बरकरार रखना चाहेगी लेकिन भारत के मौजूदा कप्तान होने के नाते यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पांच बार की चैंपियन टीम से उनकी क्या उम्मीदें हैं।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार BCCI)

पिछले सीजन मुंबई ने बनाया था हार्दिक को कप्तान

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। बड़ौदा के इस हरफनमौला के नेतृत्व में हालांकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार का कद बढ़ा है और अब जब वह राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, तो यह देखना होगा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल से पहले क्या फैसला करती है।

End of Feed