टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए बेकरार हैं सूर्या, कहा-विश्व कप फाइनल में हार से उबरने में लगेगा वक्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2023, 10:38 PM IST

टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कमान संभालने के लिए सूर्यकुमार यादव बेताब हैं लेकिन विश्व कप फाइनल में हार से टीम से टीम अबतक नहीं उबर सकी है।

विशाखापट्टनम: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबलों में भारत की कप्तानी करने को लेकर उत्साहित हैं लेकिन उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार से उबरने में समय लगेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम इस तरह का है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के 96 घंटों के बाद ही गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरूआती मैच के लिए मैदान पर लौटेंगे हालांकि टीम में अलग खिलाड़ी होंगे।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

विश्व कप फाइनल में हार से उबरने में लगेगा वक्त

सूर्यकुमार विश्व कप में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और टी20 श्रृंखला के शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर भी उनसे रविवार की रात के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल है, इससे उबरने में समय लगेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप अगली सुबह उठो और जो कुछ हुआ है, उसको भूल जाओ। यह बड़ा टूर्नामेंट था। हम इसे जीतना पसंद करते।'

End of Feed