IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम को रैना की नसीहत, बोले- 'बल्लेबाजी अच्छी करें'

Suresh Raina Advise for Team India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर है। इसे देखते हुए पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी सुधारने की हिदायत दी है।

Suresh Raina Advise for Team India: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बैकफुट पर चले जाने के बाद, पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की कड़ी हिदायत दी है। रैना ने कहा है कि टीम लगातार मैच हार रही है, और यह समय है जब बल्लेबाजों को अपनी गलतियां सुधारनी चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़ सके।

Rishabh pant wicket AP

भारत की खराब बल्लेबाजी (फोटो- AP)

'लगातार हार रहे हैं, खुद को बेहतर करना होगा'

टीम इंडिया को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा था, जहाँ टीम 124 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और 30 रन के करीबी अंतर से हारी थी। इसके बाद गुवाहाटी टेस्ट में भी भारत की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए रैना ने बल्लेबाजों को अपनी गलतियां सुधारने की सलाह दी है।

End of Feed