World Cup 2023: सुपरस्टार रजनीकांत विश्व कप 2023 में होंगे स्पेशल गेस्ट, मिला गोल्डन टिकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2023, 06:00 PM IST

Rajnikanth gets World Cup 2023 Golden Ticket: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत में होने जा रहा है और इस खास टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई देश के कुछ खास व नामी हस्तियों को गोल्डन टिकट भेंट कर रहा है। इस फेहरिस्त में अपना सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023
  • सुपरस्टार रजनीकांत को मिला टूर्नामेंट का गोल्डन टिकट
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया खास तोहफा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को गोल्डन टिकट प्रदान किया जिससे वह अगले महीने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) विश्व कप (World Cup 2023) में ‘विशिष्ट अतिथि’ होंगे। इस दिग्गज अभिनेता को इससे स्टेडियम में बिना किसी बाधा के प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

Rajinikanth presented with World Cup 2023 Golden Ticket by Jay Shah

जय शाह ने रजनीकांत को भेंट किया गोल्डन टिकट (BCCI)

बीसीसीआई ने अपने ‘एक्स हैंडल’ पर दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कहा कि बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने इस महान अभिनेता को ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘ सिनेमा से परे की घटना! बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने करिश्माई और सिनेमाई प्रतिभा के धनी रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया। इस महान अभिनेता ने भाषा और संस्कृति से परे जाकर लाखों लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।’’

End of Feed