SRH vs PBKS, मैच हाईलाइट्स: कूपर कोनोली के शतक पर फिरा पानी, हैदराबाद ने पंजाब को पटखनी देकर किया अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया है। हैदराबाद को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका हेनरिक क्लासेन ने अदा की। क्लासेन 43 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ईशान किशन ने 55(32), अभिषेक शर्मा ने 35(13), ट्रेविस हेड ने 38(19) और नीतीश रेड्डी ने 29(13) रन की आतिशी पारी खेली। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पारी में कुल 17 छक्के जड़े। जीत के लिए पंजाब किंग्स को 236 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। क्लासेन और ईशान ने पारी की शुरुआत में मिले दो-दो जीवनदान का फायदा उठाया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजय कुमार वैशाक और लॉकी फर्ग्युसन ने को एक-एक सफलता मिली।
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों का अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स की टीम को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 2 मैच में उसे हार मिली है। एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब के खाते में 13 अंक हैं और वो अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार मिली है। उसका नेट रन रेट 0.644 है। उसके खाते में 12 अंक हैं। अंक तालिका में हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर है। आज के मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो जाएगी। इस मैच में दोनों ही टीम जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में हैदराबाद और पंजाब के बींच कांटे की टक्कर आज देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, शाकिब
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच में जीत दर्ज की है वहीं 8 मैच में पंजाब को विजय मिली। दोनों के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट के अंतर से 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की थी। ऐसे में हैदराबाद अपने घर पर आज पंजाब से हिसाब चुकता करना चाहेगी।
हैदराबाद और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें ( Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squads)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।
SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोनोली के शतक पर फिरा पानी
कूपर कोनोली ने 57 गेंद में अपना टी20 में पहला शतक पूरा किया और 107 रन बनाकर नाबाद रहे।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचा हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन के अंतर से पटखनी देकर दोहरी मार दी है और अंक तालिका में 14 अंक के साथ पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स को मिली 33 रन से हार
पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना सकी। कूपर कोनोली 107 (59) और विजय कुमार वैशाक 1 (1) रन बना सके।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब ने 12 ओवर में बनाए
पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 4 (2) और कूपर कोनोली 42 (29) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अय्यर बने मलिंगा का शिकार
श्रेयल अय्यर की पारी का अंत पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान मलिंगा ने कर दिया। ईशान की गेंद पर अय्यर पैट कमिंस के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 (5) रन बनाएष 5 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। कूपर कोनोली 14 (10) और मार्कस स्टोइनिस 22(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बनाए 23 रन
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। कूपर कोनोली 13(9) और श्रेयस अय्यर 5(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स ने सस्ते में गंवाए 2 विकेट
पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्य 1(3) रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर ईशान मलिंगा के हाथों लपके गए। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह नीतीश रेड्डी की गेंद पर पैट कमिंस के हाथों लपके गए। प्रभसिमरन ने 3 (4) रन बनाए। 1.1 ओवर में 4 रन पर दो विकेट गंवाकर पंजाब बैकफुट में आ गई। कूपन कोनोली और श्रेयस अय्यर अब मैदान पर हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 19 ओवर में बनाए 222 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 10 रन दिए।नीतीश रेड्डी 28(12) और क्लासेन 57 (38) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 18 ओवर में बनाए 212 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी 22 (9) और हेनरिक क्लासेन 53 (35) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने अपना अर्धशतक 32 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। वहीं हैदराबाद ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 200 रन भी पूरे कर लिए।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 17 ओवर में बनाए 199 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी 15(7) और क्लासेन 48(31) रन बनाकर खेल रहे हैं। यानसेन ने 17वें ओवर में 17 रन दिए और अपने स्पेल का अंत 4 ओवर में 61 रन के साथ किया। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 16 ओवर में बनाए 182 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं।नीतीश रेड्डी 7 (4) और हेनरिक क्लासेन 39 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 15 ओवर में बनाए 173 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। क्लासेन 37 (25) और नीतीश रेड्डी 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान बने अर्शदीप का शिकार
ईशान किशन अर्धशतक पूरा करने के बाद 15वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप का शिकार बने। सूर्यांश शेडगे ने उनका शानदार कैच बाउंड्री पर लपका। ईशान 55 (32) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के जड़े।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 14 ओवर में बनाए 168 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने 14वें ओवर में विजय कुमार वैशाक की जमकर धुनाई की और लगातार तीन छक्के जड़ दिए। वैशाक ने इस ओवर में 21 रन दिए। ईशान 52 (29) और क्लासेन 35 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान ने जड़ा अर्धशतक
ईशान किशन ने विजय कुमार वैशाक की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर आईपीएल 2026 में अपना चौथा अर्धशतक 28 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 150 रन के पार पहुंचा हैदराबाद
हैदराबाद ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वैशाक की गेंद पर छक्का जड़कर हैदराबाद को 150 रन के पार पहुंचा दिया।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने बनाए 13 ओवर में 147 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। क्लासेन 35 (22) और ईशान किशन 32 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चहल की गेंद पर ईशान को मिले दो जीवनदार
11वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर ईशान किशन को दो जीवनदान मिले पहले कूपर कोनोली ने उनका मिड विकेट पर आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। 11 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 124 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। क्लासेन 20 (17) और क्लासेन 26 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 118 रन
हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। क्लासेन 24 (14) और ईशान किशन 18 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 9 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 107 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। क्वलासेन 14 (9) और ईशान किशन 17 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने दूसरे ओवर में चहल ने 13 रन दिए। क्लासेन ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: शशांक ने दिया क्लासेन को जीवनदान
पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शशांक सिंह ने हेनरिक क्लासेन का आसान सा कैच मिड विकेट बाउंड्री पर छोड़ दिया। उस वक्त क्लासेन 9 रन बनाकर खेल रहे थे। कैच छूटने के बाद गेंद चौके के लिए चली गई।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 8 ओवर में बनाए 94 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। ईशान 16(12) औक क्लासेन 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। फर्ग्युसन ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान को कोनोली ने दिया जीवनदान
लॉकी फर्ग्युसन ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर मिड विकेट बाउंड्री पर ईशान किशन का आसान कैच छोड़ दिया। इस वक्त ईशान 9 रन बनाकर खेल रहे थे।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 7 ओवर में बनाए 86 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में आतिशी अंदाज में 86 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। ईशान किशन 9 (9) और हेनरिक क्लासेन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। चहल ने अपनेप पहले ओवर में 7 रन दिए और ट्रेविस हेड का विकेट हासिल किया।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हेड बने चहल का शिकार
सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड के रूप में लगा। हेड चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 19 गेंद में 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पॉवरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 79 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 35 (16) और ईशान किशन 7 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद को लगा पहला झटका
हैदराबाद ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक शर्मा को 35 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 54 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 54/1
SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद की तोड़फोड़ जारी
टॉस गंवाने के बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी जारी है। अभिषेक शर्मा ने पहले दो ओवर में अर्शदीप सिंह और मार्को यान्सन को आड़े हाथ लिया। अभिषेक ने 10 गेंद पर 29 रन बना दिए हैं। ट्रैविस हेड 2 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे।2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 32/0
SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, शाकिबSRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: शशांक और फर्ग्युसन की हुई प्लेइंग-11 में एंट्री
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 में शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्युसन की एंट्री हुई है।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब को पिछले दो मुकाबलों में मिली है हार
पंजाब किंग्स को पहले दो मुकाबलों में हार मिली है। पंजाब की टीम उससे पहले खेले 7 मैच में अजेय रही थी लेकिन उसके बाद उसे राजस्थान और गुजरात के खिलाफ हार मिली है।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले पायदान के लिए है जंग
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच पहले पायदान के लिए जंग होगी। पंजाब अभी 9 मैच में 6 जीत और 2 हार के साथ पहले पायदान पर है। उसके खाते में 13 अंक हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने हैदराबाद पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में पंजाब की कोशिश उसे रोकने को होगी।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हिसाब चुकता करने उतरेगा हैदराबाद
हैदराबाद और पंजाब के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट के अंतर से 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। ऐसे में हैदराबाद अपने घर पर आज पंजाब से हिसाब चुकता करना चाहेगी।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच में जीत दर्ज की है वहीं 8 मैच में पंजाब को विजय मिली है।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।SRH vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: साढ़े सात बजे शुरू होगा मुकाबला
हैदराबाद और पंजाब के बीच मुकाबला रात साढ़े सात बजे शुरू होगा वहीं टॉस सात बजे होगा।India Playing XI: अय्यर की अनुपस्थिति में इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, जानें कैसी होगी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइग इलेवन
UEFA नेशंस लीग: केन पेनल्टी से चूके, ओयारजाबल ने किया गोल; वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया
IND vs WI ODI: रो-को करेंगे रिकॉर्ड्स का शिकार, पहले ही वनडे मैच में रोहित और विराट के निशाने पर सचिन के कीर्तिमान
Asian Games 2026: भारतीय मेंस और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
IND vs WI 1st ODI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज, जानिए कैसी है तिरुवनंतपुरम की पिच
© 2026 Times Horizon Private Limited
