Sunrisers Hyderabad (SRH) Team 2024: सबसे महंगे कप्तान के साथ IPL 2024 में उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, देखिए पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 20, 2024, 03:34 PM IST

IPL 2024, SRH (Sunrisers Hyderabad) Squad 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब एक बार अपने नाम कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद इस बार काफी उम्मीदों के साथ आईपीएल 2024 के मंच पर उतरने वाली है। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका नया कप्तान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस जिन पर हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने नीलामी में इतना पैसा बहाया कि वो इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी व सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं। यहां देखिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
  • सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस करेंगे टीम की अगुवाई
  • एक बार की आईपीएल खिताब विजेता है हैदराबाद की टीम

IPL 2024, SRH Squad 2024, Sunrisers Hyderabad Team: दुनिया की सबसे महंगी और सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 17वें सीजन के लिए करोड़ों क्रिकेट फैंस तैयार हैं और 10 टीमें जब आपस में टकराएंगी तो सभी की नजरें उन पर टिकी रहेंगी। इन टीमों में एक टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी है जिसने आईपीएल 2024 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में एक बड़ा दांव खेला था। हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस (Par Cummins) को खरीदने का फैसला किया और वो बोली 20 करोड़ 50 लाख रुपये तक जा पहुंची। यानी इस बार हैदराबाद की टीम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान व दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी की अगुवाई में खेलेगी।

SRH Squad For IPL 2024, Sunrisers Hyderabad Team

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार खिताब अपने नाम किया है। ये कमाल उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर की कप्तानी में किया था अब एक बार फिर हैदराबाद के पास ऑस्ट्रेलियाई कप्तान है। वो भी ऐसा कप्तान जिसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताया है।

End of Feed