IND vs PAK: प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने वाली टीम पर लगे जुर्माना, सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान टीम पर साधा निशाना

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान टीम के प्रेस कान्फ्रेंस में न आने पर दी है। उन्होंने ऐसी टीम के खिलाफ जुर्माना लगाने की अपील की।

IND vs PAK: हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस क्रम में टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर फोर मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी। पाकिस्तान ने एशिया कप में यह दूसरी बार किया। इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच में भी ऐसा किया था। इतना ही नहीं कभी हां, कभी ना के चक्कर में यूएई के खिलाफ यह मुकाबला एक घंटे से देरी से भी शुरू हुआ था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस रवैये पर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आपत्ति जताई है।

INDIA VS PAKISTAN CLASH

भारत-पाकिस्तान (साभार-ACC/ICC)

ऐसा करने वालों पर लगे जुर्माना

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि भविष्य में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को भविष्य में इस तरह करने वाली टीमों पर जुर्माना लगाने पर विचार करना चाहिए। यह लगातार दूसरा मौका था, जब पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को टाल दिया था। 'मुझे नहीं पता इसके पीछे क्या सोच है, लेकिन जहां तक मेरा मानना है, प्रेस कॉन्फ्रेंस अनिवार्य होती है। अगर टीमें इसे नहीं करतीं तो मुझे नहीं पता इसके लिए क्या सजा है या नहीं। लेकिन आज की दुनिया में मीडिया को जानकारी देते रहना ज़रूरी है।'

End of Feed