Bazzball vs Viratball: इंग्लैंड के बैजबॉल का जवाब विराटबॉल, गावस्कर ने दी चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 21, 2024, 03:16 PM IST

Bazzball vs Viratball: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के बैजबॉल की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच द ग्रेट सुनील गावस्कर ने बैजबॉल के काउंटर में एक बात बोली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
  • इंग्लैंड के बैजबॉल की चर्चा
  • सुनील गावस्कर ने दिया बैजबॉल का जवाब

महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए भारत के पास ‘विराटबॉल’ मौजूद है। इंग्लैंड के बल्लेबाज अब बहुत ही आक्रामक शैली में खेलते हैं जो उनके मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम के खेलने के तरीके से जुड़ा है।

Virat Kohli And Sunil Gavaskar

विराट कोहली और सुनील गावस्कर (साभार-ICC)

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘विराट कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका मूवमेंट अच्छा है। वह जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए हमारे पास ‘विराटबॉल’ मौजूद है। ’’ कोहली टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में जुड़ने से महज 152 रन दूर हैं। वह इस आगामी श्रृंखला में भारत की मुख्य कड़ी होंगे। उनके नाम 113 मैच में 29 अर्धशतक और 30 शतक हैं।

End of Feed