नीतीश रेड्डी के शतक को गावस्कर ने दिया महान पारी का दर्जा, ऋषभ पंत की लगाई जमकर लताड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मेलबर्न में 21 साल के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी द्वारा जड़े शतक को महानतम पारियों में से एक करार देते हुए ऋषभ पंत की गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट होने के बाद जमकर लताड़ लगाई है।

मेलबर्न: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ‘बेवकूफाना शॉट’ खेलने के लिये ऋषभ पंत को आड़े हाथों लिया लेकिन युवा नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ करते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन उनकी पारी को महानतम टेस्ट पारियों में से एक बताया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को उस समय साझेदारी की सख्त जरूरत थी लेकिन पंत ने स्कॉट बोलैंड को फाइन लेग पर स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में डीप थर्डमैन में नाथन लॉयन को कैच थमा दिया।

Nitish kumar Reddy

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश ने जड़ा भारतीय क्रिकेट के महानतम शतकों में से एक

गावस्कर ने 176 गेंद में नाबाद 105 रन बनाने वाले 21 वर्ष के रेड्डी की पारी की तारीफ करते हुए कहा ,'नीतीश कुमार रेड्डी का यह शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महानतम शतकों में से एक है।'

End of Feed