धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया, अब सुनील गावस्कर ने दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2023, 06:50 PM IST

Sunil Gavaskar, MS Dhoni: सुनील गावस्कर ने खुलासा किया है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चेपक में चेन्नई सुपरकिंग्स के पिछले राउंड रोबिन मैच के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया तो यह उनके लिए ‘भावनात्मक लम्हा’ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनील गावस्कर ने किया लिया धोनी से ऑटोग्राफ
  • शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लेने के बाद दिया बयान
  • गावस्कर ने इसे बताया भावनात्मक लम्हा

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खुलासा किया है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चेपक में चेन्नई सुपरकिंग्स के पिछले राउंड रोबिन मैच के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया तो यह उनके लिए ‘भावनात्मक लम्हा’ था। सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रविवार रात जब चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर (लैप ऑफ ऑनर) लगा रहे थे तो गावस्कर ने धोनी से उनकी शर्ट पर हस्ताक्षर करने को कहा।

Sunil Gavaskar on taking autograph of MS Dhoni

सुनील गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ (BCCI/IPL)

‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने गावस्कर के हवाले से विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी चेपक में लैप ऑफ ऑनर लगाने वाले हैं तो मैंने विशेष स्मृति तैयार करने का फैसला किया। यही कारण है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी ओर भागा। यह चेपक में उसका आखिरी घरेलू मैच था।’’

End of Feed