हार्दिक को मिला गावस्कर का साथ, बताया क्यों मुंबई का रोहित की कप्तानी से हुआ मोहभंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2023, 07:05 PM IST

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इसके बाद से मुंबई के फैंस में काफी गुस्सा है, लेकिन भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हार्दिक का साथ दिया है और बताया है कि आखिर क्यों टीम का रोहित की कप्तानी से मोहभंग हो गया।

अपने जमाने के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया। भारत की टी20 टीम के कप्तान हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने दुबई में मंगलवार को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले अपनी टीम से जोड़ा। मुंबई ने बाद में उन्हें अपना नया कप्तान नियुक्त किया।

Rohit Sharma vs Hardik Pandya

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

रोहित और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। इन दोनों की अगुवाई में उनकी टीम ने पांच-पांच खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस हालांकि 2021 के बाद खिताब नहीं जीत पाया और 2022 में वह अंतिम स्थान पर रहा था। गावस्कर ने कहा कि ऐसा रोहित के थके हुए होने के कारण हो सकता है क्योंकि वह लगातार सिर्फ आईपीएल टीम ही नहीं बल्कि भारत के कप्तान की भूमिका भी निभा रहे थे।

End of Feed