IND vs ENG: थम नहीं रहा कन्कशन सब्सिट्यूट विवाद, सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को घेरा

Shivam Dube Substitute controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्सिटिट्यूट के रुप में हर्षित राणा को शामिल करने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय साझा की है।

Shivam Dube Substitute controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शिवम दूबे के लिए कंकशन सब्स्टिट्यूट की अनुमति को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए हैं। दूबे को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी थी, जिसके बाद वह मैदान पर वापस नहीं लौटे और भारत ने कंकशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर हर्षित राणा को मैदान पर उतारा।

Shivam dube harshit rana

शिवम दुबे हर्षित राणा (फोटो- AP)

हर्षित राणा के मैदान पर उतरने पर कई लोगों ने सवाल उठाए, क्योंकि दूबे एक ऑलराउंडर हैं, जबकि राणा एक फास्ट बॉलर हैं। पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन और एलिस्टेयर कुक ने मैच रेफरी के फैसले की आलोचना की और कहा कि राणा दूबे का 'लाइक-फॉर-लाइक' प्रतिस्थापन नहीं है।

End of Feed