मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवालकर के निधन पर गावस्कर ने दी श्रद्धांजलि

सुनील गावस्कर ने मुंबई के स्पिन गेंदबाज पद्माकर शिवालकर के निधन पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोमवार को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। शिवालकर ने 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और 48 साल की उम्र तक खेलते रहे।

महान सुनील गावस्कर ने सोमवार को मुंबई और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘कुछ अन्य की तुलना में भारतीय टीम में खेलने के अधिक हकदार थे। बाएं हाथ के स्पिनर शिवालकर देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे जिन्हें कभी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उनका सोमवार को यहां उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

Padmakar Shivalkar

मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवालकर

गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर एक भावुक संदेश लिखा। शिवालकर के निधन से कुछ दिन पहले 19 फरवरी को मुंबई के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता मिलिंद रेगे का भी निधन के बाद हुआ। गावस्कर ने अपने संदेश में लिखा, ‘‘यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और पद्माकर को खो दिया है। यह दोनों कई जीत के सूत्रधार थे।’’

End of Feed