विराट-रोहित की जोड़ी को लेकर गावस्कर ने ऐसा कह दिया, फैंस को नहीं होगा यकीन

Virat Kohli- Rohit Sharma- विराट कोहली और रोहित शर्मा 14 महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। विराट और रोहित को लेकर सुनील गावस्कर ने अनोखी सलाह दी है।

जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। यह सीरीज इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में 14 महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। दोनों आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उतरे थे।

sunil gavaskar on ro ko.

रोहित-विराट पर सुनील गावस्कर (साभार-BCCI/ICC)

दो खेमों में बंटा क्रिकेट जगत

इन दो मैच विनर की वापसी से क्रिकेट जगत दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है। कुछ का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों का होना जरूरी है तो कोई इसे युवा खिलाड़ियों के साथ भेदभाव के तौर पर देख रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि जब तक ये दोनों खिलाड़ी जब तक टीम से बाहर थे तो मैनेजमेंट से अलग-अलग युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और अब दोबारा जब वर्ल्ड कप नजदीक है तो उन युवा खिलाड़ियों को दरकिनार कर दिया गया। यही कारण है कि सुनील गावस्कर ने विराट और रोहित की जोड़ी को लेकर अनोखी सलाह दी है। उनकी यह सलाह दोनों के फैंस को नागवार भी गुजर सकता है।

End of Feed